Fighter Release Date
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की आखिरी फिल्म ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) थी। जिसको लेकर वो काफी चर्चाओं में रहे। फैंस को उनकी ये फिल्म काफी पसंद भी आई। वहीं अब उनके प्रशंसकों के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। जी हां ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) के रिलीज डेट का आज ऐलान हो गया है।

    इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण इंडियन एयर फोर्स के पायलट के रूप में नजर आएंगे। इतना ही नहीं इस फिल्म में अनिल कपूर भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म ‘फाइटर’ 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म के रिलीज डेट की जानकारी अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर कर दिया है। पोस्टर में भारतीय जेट नजर आ रहा है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

    अनिल कपूर ने पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘सारी प्रणाली तैयार है! ‘फाइटर’ को 25 जनवरी, 2024 को टेक-ऑफ करने की मंजूरी मिल गई है! अपनी सीटों पर रुको और जाने मत दो!’ इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फैंस इस फिल्म के रिलीज डेट को जानकर काफी खुश है। गौरतलब है कि इस फिल्म के अलावा ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण फिल्म ‘पठान’ में भी लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।