Hrithik Roshan can become the Lakshman of Bollywood's Ramayana

बॉलीवुड की रामायण में लक्ष्मण के किरदार के लिए ऋतिक रोशन अच्छे रहेंगे।उनके फीचर्स काफी शार्प हैं। वो लक्ष्मण के किरदार में बहुत फिट बैठेंगे।

Loading

मुंबई. लॉकडाउन के वजह से दूरदर्शन ने रामानंद सागर की रामायण दिखाना शुरू कर दिया था। हालांकि अब यह शो दूरदर्शन से ख़त्म हो कर स्टार प्लस पर दिखाया जा रहा है। इसी बीच इस शो के कलाकार काफी सुर्ख़ियो में आ गए है। ऐसे में रामायण में लक्ष्मण के किरदार में नजर आने वाले सुनील लहरी ने एक मीडिया इंटरव्यू इस शो के बारे में कुछ खास बाते की है।

हाल ही में सुनील लहरी ने एक मीडिया इंटरव्यू में रामायण के बारे में बताया है। सुनील लहरी ने बताया कि वह रामायण के राम यानि अरुण गोविल की काफी रिस्पेक्ट करते थे। उन्होंने कहा, अरुण जी काफी सीनियर आर्ट‍िस्ट हैं। मेरे लिए वह भगवान और मैं इंसान था। मैंने उनके साथ कई बार काम किया है। हम दोनों में कभी कोई विवाद नही हुआ। हमारे बीच काफी अच्छा रिश्ता है।

सुनील लहरी ने आगे कहा कि रामायण के सेट पर कभी किसी इंसान ने दूसरे इंसान को घायल नही किया। लेकिन, हमारे धनुष और तीर ने हमें काफी बार घायल किया है।धनुष चलाने का सीन करते समय काफी बार हमारे हाथ छिल जाते थे। उस वक्त हमारा कॉस्ट्यूम भी काफी भारी रहता था। रामायण की शूटिंग गांव में होती थी। गांव की गर्मी में भारी कॉस्ट्यूम पहनकर काम करना काफी मुश्किल भरा रहता था।

आगे सुनील ने कहा, रामायण एक महाकाव्य है। इस महाकाव्य को पर्दे पर दिखाते हुए हमे ध्यान रखना पड़ता था कि कही हमारे मुख से उर्दू न निकल जाए। इसलिए हम शूट करने से पहले रिहर्सल करते थे। उस समय हम में से किसी को भी प्राचीन हिंदी नही आती थी। रामायण के शूटिंग के समय हम डायलॉग को याद करके सीन शूट किया करते थे।

सुनील ने बॉलीवुड की रामायण के बारे में बताते हुए कहा, इंडस्ट्री में सभी सितारे अच्छे हैं। लेकिन, आज इन सारे सितारों की अपनी एक अलग पहचान है। उस इमेज से निकलकर रामायण के किरदार में लोगो के सामने आना काफी मुश्किल भरा रहेगा। दर्शक उन कलाकारों में पुराने रामायण के किरदार को तलाश करने की कोशिश करेंगे।

हालांकि आगे सुनील ने कहा कि उन्हें लगता है की बॉलीवुड की रामायण में लक्ष्मण के किरदार के लिए ऋतिक रोशन अच्छे रहेंगे।उनके फीचर्स काफी शार्प हैं। वो लक्ष्मण के किरदार में बहुत फिट बैठेंगे।