ऋतिक रोशन ने अपने जन्मदिन पर ‘विक्रम वेधा’ का लुक पोस्टर किया रिलीज, देखें तस्वीर

    Loading

    मुंबई : एक्टर (Actor) ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने सोमवार (Monday) को अपने फैन्स को एक बड़ा तोहफा (Gift) दिया है। जिसमें उनकी आगामी (Upcoming) फिल्म (Film) ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) में उनके दमदार लुक वाला पोस्टर (Poster) आज रिलीज (Release) कर दिया गया है। अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर को पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। उनके फैन्स भी इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जिसका आज अंत हो गया है।

    अभिनेता के इस दमदार लुक वाला पोस्टर उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। पोस्टर रिलीज के साथ-साथ फिल्म रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गयी है। जो की 30 सितंबर 2022 को सभी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, अगर हम बात करें रिलीज पोस्टर की तो पोस्टर में एक्टर बड़े, बिखरे बाल और बड़ी दाढ़ी-मूंछों के साथ आखों पर सन ग्लासेज लगाए हुए है। माथे और छाती पर खून के धब्बे है। इसके साथ ही उन्होंने काले रंग का कुर्ता और गले में काला धागा पहने दमदार अंदाज में नजर आ रहे है। वहीं अभिनेता द्वारा पोस्ट किये गए पोस्टर को अब तक 10 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)

    ऋतिक रोशन और सैफ अली खान मुख्य भूमिका निभा रहें है

    विक्रम वेधा का मूल संस्करण अभिनेता विजय सेतुपति द्वारा निभाया गया था। विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान मुख्य भूमिका निभा रहें है। इनके साथ ही राधिका आप्टे भी इस फिल्म में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी। विक्रम वेधा वास्तव में तमिल फिल्म है। 2017 में रिलीज इस फिल्म को पुष्कर और गायत्री ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपती ने अपनी मुख्य भूमिका निभाई थी। इस सफल फिल्म ने 600 मिलियन की कमाई की थी और इस फिल्म को कई अवार्ड भी दिए गये थे।