अफेयर की खबरों के बीच लेडीलव सबा आजाद के साथ स्पॉट हुए ऋतिक रोशन, देखें तस्वीरें

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) एक बाद फिर कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad ) के साथ शुक्रवार की रात एक कैफे में स्पॉट हुए। जैसे ही पापराज़ी ने दोनों को एक साथ क्लिक करने की कोशिश की वैसे ही अदाकारा ने अपना चेहरा छुपा लिया। इस दौरान ऋतिक जहां सफेद टी-शर्ट और बेज रंग की पैंट और जूते के ऊपर चेकर्ड शर्ट पहने दिखाई दिए वहीँ सबा आजाद नीले रंग की डेनिम और जूतों में नजर आई। ऋतिक और सबा एक दूसरे के साथ दूसरे बार किसी रेस्तरां से बाहर स्पॉट हुए है। 

    आपको बता दें, जब दोनों  को पहली बार स्पॉट किया गया था, तब ऋतिक और सबा को वेन्यू से बाहर निकलते हुए हाथ पकड़े देखा गया था। कथित तौर पर बताया जा रहा है कि ऋतिक और सबा की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई, जो इंडी म्यूजिक में है। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले दिनों यह दोनों गोवा में कुछ समय के लिए छुट्टियां मनाने भी गए थे।

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Bollywood Hungama🎥 (@realbollywoodhungama)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Bollywood Hungama🎥 (@realbollywoodhungama)

    मीडिया रिपोर्ट की माने तो, अदाकारा सबा आजाद अभिनेता इमाद शाह के साथ रिलेशनशिप में है। इसके पिछले काफी समय से यह दोनों के दूसरे से प्यार कर रहे हैं।