hrithik-roshan-impressed-by-sussanne-khan-works-on-an-interior-design-project-says-amazing

    Loading

    मुंबई: देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) तेजी से बढ़ रहा है। कई लोग इससे संक्रमित पाए गए है। वहीं कोविड-19 के नए स्ट्रेन ओमिक्रोन के चलते लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। ओमिक्रोन के देश में अब तक 2,600 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। ओमाइक्रोन बेहद तेजी से संक्रमित होता है। सरकार की तरफ से लगातार लोगों प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी जा रही है। आपको हैरान होगी कि अब तक बी-टाउन के कई सेलेब्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। खास बात यह भी है कि इन सभी बी-टाउन सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पॉजिटिव होने की बात स्वीकार की और अपना अनुभव भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। 

    इस लिस्ट में अब ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ सुजैन खान (Susaanne Khan) भी शामिल हो गई है। सुजैन ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस खबर को फैंस के साथ शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक मिरर सेल्फी साझा की है। सुजैन ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘कोविड-19 को 2 साल तक चकमा देने के बाद, 2022 के तीसरे साल में जिद्दी ओमाइक्रोन वैरिएंट ने आखिरकार मेरी प्रतिरक्षा प्रणाली में घुसपैठ कर ली है। मेरी कल रात कोरोना मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि कृपया सुरक्षित रहें और पूरी लगन से अपना ख्याल रखें। यह एक तेजी से फैलने वाला वायरस है। #Willfightthis #omicronvariant #covid2022doesnotwelcomeyou।‘ 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

    बता दें, नए साल के शुरुआत में बॉलीवुड से जुड़े की सेलेब्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसमें मृणाल ठाकुर, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, जॉन अब्राहम, प्रेम ठाकुर, ईशा गुप्ता, स्वरा भास्कर और मिथिला पालकर जैसे सेलेब्स का नाम शामिल था।