Rhea Chakraborty
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) बॉलीवुड (Bollywood) इंडस्ट्री (Industry) में अपनी एक अलग पहचान (Identity) बना चुकी है। अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वह आए दिन अपने इन्स्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। फैंस भी उनके पोस्ट के दीवाने है। हाल ही में अदाकारा अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वो कविता कहते हुए नजर आ रही है।

    वीडियो में वो कह रही है कि जब इतनी खुशी है, तो इतना बड़ा आंगन क्यूं? इतनी सी बारिश में, इतना सारा सुकून कैसे? सदियों से दिल तो थामे, फिर भी इतना सारा इंतजार क्यूं? इतनी सी खुशी के लिए इतना बड़ा इम्तहान क्यूं? गहरी सांसे तो ले ली, फिर भी इतना परेशान क्यूं? इतनी बड़ी दुनिया में, सिर्फ इतना सा इंसान क्यूं?….  अभिनेत्री अपने इस कविता के जरिए कुछ कहना चाहती है। उनकी इस मधुर आवाज की ओर उनके फैंस बड़ी तेजी से आकर्षित हो रहे है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

    वीडियो में रिया चक्रवर्ती वाइट कलर का शर्ट पहने अपने खुले बालों के साथ काफी सुंदर दिखाई दे रही है। उनके इस वीडियो को अब तक 24 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके है। अगर हम बात करें इनके फैन फॉलोइंग की तो अदाकारा के इन्स्टाग्राम पर दो मिलियन से अधिक फैन फॉलोअर्स है। सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद अभिनेत्री एक बार फिर अपने काम की ओर लौट पड़ी है। रिया चक्रवर्ती के वापसी से उनके प्रशंसक काफी खुश है। अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म ‘चेहरे’ में अमिताभ बच्चन के साथ अपनी मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी।