रणवीर सिंह की फिल्म ’83 से प्रेरक और देशभक्ति वाला ट्रैक ‘लहरा दो’ हुआ आउट, देखें यहां

    Loading

    मुंबई: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर 83 से लेटेस्ट गाना ‘लहरा दो’ (Lehra Do) रिलीज हो गया है। निर्माताओं ने देशभक्ति ट्रैक को एक वीडियो के साथ जारी किया है जो आपको अरिजीत सिंह की मधुर और भावपूर्ण आवाज के साथ प्रेरित महसूस करवाएगा। 

    83 में रणवीर सिंह को कपिल देव की भूमिका में दिखाया जाएगा जो भारत की ऐतिहासिक 1983 विश्व कप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है। यह गाना अपने आप में एक इमोशनल राइड है जो आपको टीम इंडिया की भावनाओं और ’83 के क्रिकेट विश्व कप के माध्यम से उनकी यात्रा से रूबरू करवाएगा।

    कुछ दिन पहले ट्रेलर रिलीज होने के बाद से, यह फिल्म एक हफ्ते से भी कम समय में 75 मिलियन से अधिक बार देखे जाने के बाद से शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव (Kapil Dev) का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी फ़िल्म में नज़र आएंगे। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी। 

    रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा कबीर खान फिल्म्स प्रोडक्शन की 83 को पेश किया जाएगा। रिलायंस एंटरटेनमेंट और पीवीआर पिक्चर्स की यह फ़िल्म 24 दिसंबर 2021 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 3डी में रिलीज होने वाली है। 

    कमल हासन की राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल, अक्किनेनी नागार्जुन की अन्नपूर्णा स्टूडियो, पृथ्वीराज प्रोडक्शंस ने फिल्म का क्रमशः तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्शन पेश करने के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है। पृथ्वीराज प्रोडक्शन और किच्छा सुदीपा की शालिनी आर्ट्स फिल्म को मलयालम और कन्नड़ वर्शन प्रस्तुत करने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्माण दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है।