मुंबई: अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और अभिनेत्री पत्रलेखा (Patralekha) शादी कर रहे हैं। दोनों ने लगभग 10 सालों तक एक दूसरे को डेट किया है और अब वह अपने इस रिश्ते को शादी का नाम दे रहे हैं। दोनों इस वक़्त अपनी फॅमिली के साथ चंडीगढ़ में हैं। हाल ही में दोनों ने बीते शनिवार को एंगेजमेंट (Engagement) किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
ऐसे में अब राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी का इन्विटेशन कार्ड (Rajkummar Rao Wedding Card) लीक हो गया है। इस कार्ड में शादी की तारीख और स्थान की पुष्टि की गई हैं। इस इन्विटेशन कार्ड को एक फैन पेज द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है। जिसके बाद अब ये साफ हो गया है कि राजकुमार और पत्रलेखा 15 नवंबर को शादी के सात फेरे लेंगे। कार्ड में वेन्यू का भी जिक्र है जिसमें चंडीगढ़ के आलीशान होटल ओबेरॉय सुखविलास का नाम लिखा हुआ है। शादी की सेरेमनी 3 दिनों से चल रही हैं। कार्ड की बात करें तो उसमें लिखा हुआ है, ‘राव परिवार और पॉल परिवार, राजकुमार और पत्रलेखा की शादी के शुभ मौके पर आपको आमंत्रित करते हैं।
खबरों की मानें तो पत्रलेखा अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर सब्यसाची का लहंगा पहनेंगी। हाल ही में पत्रलेखा की एक करीबी दोस्त ने आजतक से बताया था की वो हमेशा से सब्यसाची का डिजाइनर लहंगा पहनने का सपना देखा करती थी। अब फाइनली उनका यह सपना पूरा होने जा रहा है।’ खबरों की मानें तो पत्रलेखा अपनी शादी में डिजाइनर लहंगा साड़ी पहनेंगी, जिस पर एम्ब्रॉइडरी का काम होगा।
साथ ही खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ने शादी की दूसरे फंक्शन के लिए एक लहंगा और सिल्क दुपट्टा भी सब्ससाची से ही लिया है। पत्रलेखा अपनी शादी में हल्के आउटफिट ही पहना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने एलिगेंट लेकिन सिंपल डिजाइन को पसंद किया है।