Jacqueline Fernandez

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में अपना नाम शामिल कर चुकी हैं। उन्होंने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कभी फिल्मों के जरिए तो कभी म्यूजिक वीडियो के जरिए वो सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में एक फिर भी एक्ट्रेस का डांसिंग वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है।

    अब हाल ही में जैकलिन ने श्रीलंका की सिंगर योहानी के साथ एक डांसिंग वीडियो शेयर किया हैं। इस वीडियो में दोनों पॉपुलर गाने ‘मनिके मागे हिते’ (Manike Mage Hithe) पर डांस करते नजर आ रहे है। 

    वीडियो की बात करें तो वीडियो में ‘मनिके मागे हिते’ सॉन्ग पर ‘पानी पानी’ गाने (Pani Pani Song) का हुक स्टेप इस्तेमाल किया है। वीडियो में एक्ट्रेस ने  व्हाइट एथनिक ड्रेस में नजर आ रहे है। और सिंगर योहानी ने क और गोल्डन कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को सहरे करते हुए जैकलीनने कैप्शन में लिखा है- ‘आप जब श्रीलंका में हो और यदि आप उनसे मिलने सकें तो योहानी के साथ मनिके मागे हिते पर डांस करें, ये सॉन्ग बहुत प्यारा है।’ इस इंस्टाग्राम रील को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। फैंस भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)

    गौरतलब है कि रैपर बादशाह और जैकलीन फर्नांडीज की जोड़ी एक बार फिर साथ में आई थी और इस बार ‘पानी पानी’ (Paani Paani Song) के साथ धमाल मचा दिया था। इससे पहले भी बादशाह और जैकलीन ‘गेंदा फूल’ गाने में साथ नजर आए थे और बंगाली ब्‍यूटी के रूप में नजर आईं जैकलीन ने सभी का द‍िल जीत लि‍या था। जैकलीन की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में वह सलमान खान की फिल्म राधे के सॉन्ग दिल दे दिया में नजर आई थीं। अभी जैकलीन के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं जो रिलीज होने के लिए तैयार हैं। दोनों बच्चन पांडे, भूत पुलिस, अटैक, सर्कस और राम सेतू में नजर आने वाली हैं।