Jacqueline Fernandez
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ नाम जुड़ने की वजह से वो काफी सुर्खियों में रहती हैं। इस मामले में उनसे कई बार पूछताछ भी की जा चुकी है। इस केस के चलते कोर्ट ने बिना परमिशन के उनके देश से बाहर जाने पर रोक लगाई है। वहीं अब एक्ट्रेस ने कोर्ट से बाहर जाने की परमिशन मांगी हैं।

    दरअसल, जैकलीन फर्नांडिस के पैरेंट्स बहरीन में रह रहे हैं और वो उनसे इस केस के चलते मिलने नहीं जा पाई हैं। एक्ट्रेस की मां किम फर्नांडिस को साल की शुरुआत में दिल का दौरा पड़ा था। जिसके लिए उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके स्वास्थ्य को खतरे से बाहर बताया गया था। पहले कोरोना और अब ये मनी लॉन्ड्रिंग केस के चलते जैकलीन फर्नांडिस दो साल से अपनी मां से मिलने नहीं जा सकी हैं।

    जिसके लिए अब वो अपनी मां से मिलने बहरीन जाने के लिए कोर्ट से परमिशन मांगी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने कोर्ट में गुहार लगाते हुए अर्जी में कहा है कि कोर्ट द्वारा उन्हें 23 दिसंबर से 5 जनवरी तक के लिए बहरीन जाने की अनुमति दी जाए। वो अपनी बीमार मां से मिलना चाहती हैं। जिनसे वो दो साल से नहीं मिल पाई हैं। उनकी तबियत खराब चल रही है। जैकलीन फर्नांडिस अपनी मां को काफी मिस कर रही हैं। अब देखना ये है कि कोर्ट का इसपर क्या जवाब आता है।

    अगर हम बात करें जैकलीन फर्नांडिस के वर्क फ्रंट की तो अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म ‘रामसेतु’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी लीड रोल में नजर आए थे। वहीं अब एक्ट्रेस जल्द ही रणवीर सिंह की स्टारर फिल्म ‘सर्कस’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। ये फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।