‘मिली’ की सक्सेस से पहले जाह्नवी कपूर ने मुंबई में खरीदा महंगा बंगला, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

    Loading

    मुंबई: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्री देवी की बेटी जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म मिली को लेकर चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म रिलीज हो गई है। इस फिल्म में जान्हवी सनी कौशिक के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। फिल्म रिलीज के बाद अब जान्हवी के अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म में अभिनेत्री का किरदार मिली नाम की लड़की का है। जोकि 5 घंटो तक फ्रीजर में कैद हो जाती है। इस फिल्म का निर्देशन मुथुकुट्टी जेवियर ने किया है। 

    अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो जान्हवी कपूर को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री ने मुंबई में एक आलीशान घर खरीदा है। मिली जानकारी के अनुसार, जान्हवी ने अपनी छोटी बहन खुशी कपूर और पिता बोनी कपूर के साथ मिलकर मुंबई के बांद्रा उपनगर पाली हिल में यह शानदार डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है। अभिनेता ने यह डुप्लेक्स अपार्टमेंट 65 करोड़ रुपये में खरीदा है। अपने परिवार के लिए जान्हवी ने पहली और दूसरी मंजिल पर 6,421 वर्ग फुट का कारपेट एरिया का यह घर खरीदा है। इंडेक्सैप्ट के मुताबिक, परिवार ने इस डुप्लेक्स अपार्टमेंट के लिए 3.90 करोड़ स्टांप शुल्क का भुगतान किया है।  यह लेनदेन 12 अक्टूबर 2022 को हुआ था। इस अपार्टमेंट की खास बात यह है कि पहली और दूसरी मंजिल पर गार्डन के साथ स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी होगी। इसके अलावा पार्किंग के लिए पांच स्लॉट दिए गए हैं।  

    बांद्रा के पाली हिल इलाके में शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान जैसे सेलेब्स रहते है। हाल ही में जान्हवी कपूर की तरह  रणवीर सिंह ने भी बांद्रा इलाके में 119 करोड़ का घर खरीदा है।