Jason David Frank Death
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : फेमस (Famous) हॉलीवुड (Hollywood) एक्टर (Actor) जेसन डेविड फ्रैंक (Jason David Frank) का निधन हो गया। उन्होंने 49 साल की उम्र में टेक्सास में आखिरी सांस ली। वो एक्टर के साथ एक मिक्सड मार्शल आर्टिस्ट भी थे। हालांकि, अब तक उनके मौत के कारण की पुष्टि नहीं हुई है। जेसन डेविड फ्रैंक सीरीज ‘पावर रेंजर्स’ में ग्रीन पावर रेंजर के भूमिका में नजर आए थे। बच्चों को ये सीरीज बेहद पसंद आई थी।

    जेसन डेविड फ्रैंक कराटे में आठवीं डिग्री की ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके थे। जेसन डेविड फ्रैंक के निधन के खबर से हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक का माहौल पसरा हुआ है। सेलेब्स उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं। वहीं उनके फैंस भी इस खबर से काफी दुखी हैं। ‘पावर रेंजर्स’ के को-स्टार वाल्टर इमैनुएल जोन्स ने भी जेसन डेविड फ्रैंक के निधन पर दुख जाहिर करते हुए शोक जताया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘पावर रेंजर्स’ के प्रमोशन के दौरान की थ्रोबैक तस्वीर शेयर किया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by WalterEJones (@walterejones)

    उन्होंने तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘विश्वास नहीं हो रह। आरआईपी जेसन डेविड फ्रैंक। हमारे खास परिवार के एक और सदस्य को खोने का मेरा दिल दुखी है।’ उनके इस पोस्ट पर हॉलीवुड के स्टार्स ने जेसन डेविड फ्रैंक के निधन पर दुख जताया है।