जाह्नवी कपूर ने व्हाइट साड़ी में शेयर की रेट्रो लुक, कहा- ‘क्या में 50 के दशक में जीने का नाटक कर सकती हूं’

    Loading

    मुंबई: फिल्म धड़क से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जान्हवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज व वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

    जान्हवी कपूर ने काफी कम वक्त में इंडस्ट्री में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। वह इन दिनों किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। जहां एक ओर फैंस को उनकी आगामी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, कई लोग अभिनेत्री की खूबसूरती पर फिदा रहते है। 

    जान्हवी ने अब हाल ही में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटोज में जान्हवी रेट्रो (Retro) लुक में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर की बात करें तो जान्हवी व्हाइट साड़ी में नजर आ रही हैं। इस साड़ी को उन्होंने एक स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ कैरी किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए जान्हवी ने लिखा- ‘क्या मैं 50 के दशक में हमेशा के लिए जीने का नाटक कर सकती हूं?’ जान्हवी इन फोटोज में बेहद ख़ूबसूरत लग रही हैं। जान्हवी के फैंस को उनकी यह तस्वीर बेहद पसंद आ रही है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

    वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर पिछली बार हॉरर कॉमेडी ‘रूही’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में फैंस को उनका अभिनय काफी पसंद आया था। उन्होंने फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू किया था। उनकी आने वाली फिल्मों में ‘दोस्ताना 2’ और ‘गुड लक जेरी’ शामिल हैं।