
मुंबई : एसएसए राजामौली (S. S. Rajamouli) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) इन दिनों जापान (Japan) के सिनेमाघरों में चल रही है। जिसे देखकर जापानी प्रशंसकों में खुशी देखने को मिल रही है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan), जूनियर एनटीआर (N. T. Rama Rao Jr.), बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अपने अहम भूमिका में है। इस फिल्म की पूरी स्टार कास्ट टीम जापान पहुंची है। फिल्म निर्देशक एसएसए राजामौली भी साथ है।
फिल्म की टीम का जापान में गर्मजोशी से स्वागत हुआ। वहीं जापान में फिल्म के स्क्रीनिंग से पहले राम चरण और जूनियर एनटीआर ने फिल्म का जोरदार प्रमोशन किया। बता दें कि जापान में राम चरण अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी के साथ पहुंचे है। राम चरण फिल्म के प्रमोशन के लिए पत्नी के साथ टोक्यो में इंडिया इंटरनेशनल स्कूल का भी दौरा किए। वहीं जूनियर एनटीआर भी जापान में अपने प्रशंसकों से मिलते नजर आए। अभिनेता जूनियर एनटीआर इस फिल्म के एक इवेंट में पहुंचे। जहां उनके फैंस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।
इस मुलाकात में कुछ फैंस खुशी से उछलते नजर आए तो वहीं कुछ फैंस जूनियर एनटीआर से मिलकर इमोशनल भी हो गए और तो और वो अपने आंसुओं को भी पोछते हुए नजर आए। उनके इस मुलाकात का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर भी बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि जापान में भी जूनियर एनटीआर के फैंस की तगड़ी संख्या है। प्रशंसक अभिनेता के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। तो वहीं कुछ फैंस उनका आटोग्राफ लेते दिखाई दे रहे है।
This is what the love is al about .. u get emotional , excitement n happiness ❤️❤️❤️❤️ a perfect fan moment 🔥🔥🔥#ManOfMassesNTR #JrNTR #RRRjapan pic.twitter.com/5VOwQ6Zoim
— 𝕐𝕒𝕤𝕙𝕒𝕤𝕨𝕚𝕟𝕚 🐯 (@YashuTarak9999) October 21, 2022
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस मुलाकात के दौरान कुछ महिला फैंस अपने आंसुओं को पोछती नजर आ रही है। इस वीडियो को @YashuTarak9999 के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म ‘आरआरआर’ के जापानीज फैंस झंडे पर ‘वंदे मातरम’ लिखकर फहराते नजर आ रहे है।
❤️🇮🇳 #RRRinJapan #RRRMovie pic.twitter.com/Fknc6HElHj
— DVV Entertainment (@DVVMovies) October 22, 2022
हालांकि, फिल्म ‘आरआरआर’ की स्क्रीनिंग 21 अक्टूबर 2022 को जापान के सिनेमाघरों में हुई है। फिल्म के सभी स्टार कास्ट काफी खुश है।