मुंबई: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘जुग जुग जियो’ (JugJugg Jeeyo) दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। वरुण धवन (Varun Dhawan), कियारा आडवाणी (Kiara Advani), नीतू कपूर (Neetu Kapoor), अनिल कपूर (Anil Kapoor) अभिनीत, पारिवारिक ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन 9.28 करोड़ की कमाई कर सभी को चौका दिया है।
‘जुग जुग जियो’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने इसकी पुष्टि करते हुए ट्वीट किया कि,#JugJuggJeyo ने शुक्रवार को एक मजबूत शुरुआत की है, फिल्म ने 9.28 करोड़ कमाए। वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर (Anil Kapoor), नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली अभिनीत सीज़न का पारिवारिक मनोरंजन। शनिवार और रविवार को एक बड़ी छलांग लगाने की उम्मीद।’
#JugJuggJeeyo opens on expected lines: Gathers speed in evening, after a lacklustre start in morning… Plexes of #Mumbai [select locations], #Delhi, #NCR very good… Mass pockets dull… Growth on Day 2 and 3 essential… Fri ₹ 9.28 cr. India biz. pic.twitter.com/s847CVA9PJ
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 25, 2022
‘जुग जुग जियो’ से नीतू कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की है। फिल्म में अनिल ने नीतू के पति की भूमिका में दिखाई दे रहे है। रियलिटी टीवी स्टार वरुण सूद ने फिल्म में एक कैमियो भूमिका निभाई है। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन और वायकॉम 18 स्टूडियोज संयुक्त रूप से प्रोड्यूस किया है।