Varun Dhawan Birthday Wishes Video
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) वरुण धवन (Varun Dhawan) आज अपना 35वां जन्मदिन (Birthday) सेलिब्रेट (Celebrate) कर रहे है। अभिनेता का जन्म 24 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। अभिनेता को सुबह से बर्थडे विशेस आ रहे है। वहीं उनकी अभिनीत आगामी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की टीम ने भी उन्हें एक अनोखे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। इतना ही नहीं इस बर्थडे शुभकामना का एक वीडियो भी बनाया गया है। जिसे धर्मा प्रोडक्शन ने बनाया है।

    इस वीडियो को फिटनेस किंग अनिल कपूर ने अपने इन्स्टाग्राम पर भी शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनिल कपूर कैसे वरुण धवन को बर्थडे विश करते हुए उनकी खिचाई कर रहे है। उन्होंने मजाक करते हुए पूछा कि बर्थडे बॉय वरुण कितने साल के हो गए। तुम भले ही कितने भी साल के हो गए हो, लेकिन तुम मुझसे ज्यादा यंग नहीं दिख सकते और हां इसकी कोशिश भी मत करना। वहीं एक्ट्रेस नीतू कपूर वरुण धवन को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें अपने बेटे का दर्जा दी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

    इस वीडियो में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, मनीष पॉल, प्राजक्ता कोली और राज मेहता सभी ने वरुण धवन को जन्मदिन की बधाईयां दी। सभी कलाकार वीडियो के आखिर में फिल्म का प्रमोशन भी करते दिखाई दे रहे है। राज मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन कियारा आडवानी के साथ लीड रोल प्ले में नजर आएंगे। इनके साथ फिल्म में नीतू कपूर और अनिल कपूर भी अपने मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। ये फिल्म 24 जून 2022 को रिलीज होगी। वरुण धवन इस फिल्म के अलावा फिल्म ‘बवाल’, ‘भेड़िया’, ‘थोड़ा तो मजा लेले’ और ‘मिस्टर लेले’ में भी अपने मुख्य किरदार में नजर आएंगे।