
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के एक्शन (Action) हीरो (Actor) अजय देवगन (Ajay Devgan) का आज 53वां जन्मदिन है। अभिनेता को सुबह से उनके जन्मदिन के बधाईयों का तांता लगा है। जिसमें उनके फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें बधाईयां दे रहे है, लेकिन उनके बर्थडे के अवसर पर उनकी पत्नी काजोल ने उन्हें विश नहीं किया है। आज गुड़ी पड़वा का भी त्योहार है जबकि काजोल ने उन्हें गुड़ी पड़वा विश किया है। अब सोचने वाली बात ये है की काजोल इस विशेष दिन को कैसे भूल सकती है।
दरअसल, काजोल ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वो अपने पति अजय देवगन के साथ दिखाई दे रही है। उन्होंने अपने कैप्शन में अजय देवगन को गुड़ी पड़वा विश करती है। जिसपर अजय जवाब देते है कि हैप्पी बर्थडे तो बोल दो। काजोल ने अजय के साथ मस्ती की है। उनके इस मस्ती भरे पोस्ट को 1 लाख से अधिक फैंस ने लाइक किया है साथ ही अजय देवगन को जन्मदिन की बधाईयां भी दी है। अभिनेता और अभिनेत्री एक-दुसरे से बहुत प्यार करते है। अजय देवगन ने साल 1999 में एक्ट्रेस काजोल के साथ शादी की थी। ये दो बच्चों न्यासा देवगन और युग देवगन के पैरेंट्स भी है।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि अजय देवगन अब तक कई फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभा चुके है। जिसमें कॉमेडी, रोमांस, एक्शन जैसी कई फिल्में शामिल है। अभिनेता की हाल ही में रिलीज फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘आरआरआर’ है। अजय देवगन अपने कई आगामी फिल्मों पर काम कर रहे है। जिसमें अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह के साथ ‘रनवे 34’ और अक्षय कुमार के साथ ‘सिंघम 3’ जैसी कई फिल्में शामिल है।