काजोल हुईं कोरोना पॉजिटिव, बेटी न्यासा की तस्वीर पोस्ट कर कहा- ‘सूजी नाक को नहीं दिखा सकती…’

    Loading

    मुंबई: कोरोना वायरस (coronavirus) की तीसरी लहर ने देश को कड़ी टक्कर दी है। इस बार कई पॉपुलर सेलेब्स भी कोरोना के चपेट में आते दिखाई दिए। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का नाम जुड़ गया है। अभिनेत्री काजल ने रविवार सुबह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी फैंस को दी है। हालांकि, उन्होंने अपनी तस्वीर पोस्ट करने के बजाय अपनी बेटी न्यासा देवगन की तस्वीर साझा की।

    अदाकारा ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं नहीं चाहती कि कोई मेरी लाल सूजी हुई नाक को देखे, इसलिए मैंने दुनिया की सबसे खूबसूरत मुस्कान वाली तस्वीर साझा की है। मिस यू @nysadevgan और yes I can see the eye roll!’ काजोल ने पोस्ट की हुई बेटी की ये तस्वीर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है। आप भी देखें- 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

     

    अभिनेत्री काजोल ने पोस्ट की तस्वीर में आप देख सकते है कि बेटी न्यासा देवगन काफी प्यारी लग रही है। उनके हाथों में सुंदर मेहंदी लगी है। बता दें, एक स्टार किड्स के तौर पर न्यासा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। न्यासा की तस्वीरें अक्सर फैंस के बीच वायरल होती रहती है।