Kangana Ranaut
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) क्वीन (Queen) कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) आदित्यनाथ योगी (Adityanath Yogi) का फुल सपोर्ट (Support) कर रही है। वो उनके राजनितिक कार्य से काफी खुश है। एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया के जरिए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री को फुल सपोर्ट कर रही है। अदाकारा ने एक बार फिर अपने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट पोस्ट किया है। उन्होंने अपने इस नोट के जरिए एक बड़ी बात बोली है।

    उन्होंने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को उत्तर प्रदेश का भविष्य बताया है। उन्होंने अपने नोट में लिखा ‘अब ना सोएगा कोई भूखे पेट, योगी सरकार उत्तर प्रदेश के लिए सुख और समृद्धि का संकेत। योगी सरकार ने 5 वर्षों में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया है। गरीब जरुरतमंदों के घरों में चूल्हा जलाया है। योगी जीतेगा तो UP जीतेगा’ इतना ही नहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के इंटरव्यू का एक वीडियो भी पोस्ट किया है।

    इससे पहले भी उन्होंने अपने पोस्ट एक वीडियो में उत्तर प्रदेश के लोगों से अपील करते हुए बोली थी, की जनता का सबसे बड़ा हथियार होता है, उनका वोट इसलिए आप सभी लोग मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को वोट करें और जब आप वोट डालने जाए तो अकेले नहीं बल्कि अपने साथ 3-4 लोगों को भी ले जाए। इतना ही नहीं उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा था ‘विजय का ये कीर्तिमान टूटे ना, एक भी वोट छुटे ना’। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

    वहीं अगर हम बात करें कगना रनौत के वर्कफ्रंट की तो अभिनेत्री अपने फिल्मी करियर के प्रति भी काफी एक्टिव रहती है। जल्द ही अदाकार अपने आगामी शो ‘लॉकअप’ को होस्ट करती नजर आएगी। इस शो का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसको देखने के बाद दर्शक इस शो के रिलीज होने के लिए उतावले हो रहे है। ये शो 27 फरवरी को अल्ट बालाजी और एम एक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा। एक्ट्रेस कंगना रनौत के आगामी फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है। जिसमें वो अर्जुन रामपाल के साथ फिल्म ‘धाकड़’ में लीड रोल प्ले में नजर आएंगी, फिल्म ‘इमली’, ‘तेजस’, ‘जया’, ‘सीता’,  में अदाकारा अपने मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इसके साथ ही अभिनेत्री के पहले प्रोडक्शन की फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू है।