Lockup
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की अभिनेत्री (Actress) कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने ओटीटी प्लेटफार्म (OTT Platform) पर अपना कदम रख दिया है। उनके इस पहले (First) रियलिटी शो (Reality Show) ‘लॉकअप’ (Lockup) की शुरुआत हो चुकी है। उनके इस शो में वही होगा जो क्वीन चाहेंगी। उनके इस लॉकअप में सेलिब्रिटी भी कैदी बनेंगे। इस लॉकअप में अत्याचारी खेल शुरू हो गया है। कैदियों के लिस्ट में अभिनेता करणवीर बोहरा का नाम भी शामिल है।

    उनके इस शो के मंच पर आते ही कंगना रनौत ने उन्हें लूजर कह दिया। जिससे एक्टर भड़क गए और कंगना रनौत को जवाब दे दिया। एमएक्स प्लेयर के इन्स्टाग्राम आईडी पर ये वीडियो पोस्ट हुआ है। जिसमें अभिनेत्री ने कहा की जनता ने ये आरोप लगाया है की करणवीर बोहरा एक एक्सपीरियंस रियलिटी शो लूजर बन गए है। जिसपर अभिनेता को गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा आप लूजर कैसे कह सकती है। क्या आपका यही तरीका है, अपने लोगों को उत्साहित करने का, ये सही नहीं है।  क्वीन ने कहा जो हार के जीत जाए उसे बाजीगर कहते है, लेकिन जो हार के भी हारता रह जाए उसे करणवीर कहते है।  

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by MX Player (@mxplayer)

    कंगना रनौत के इस 72 दिनों के रियलिटी शो में 16 सेलिब्रिटी पार्टिसिपेट करेंगे। इस शो में कैदियों के साथ अत्याचारी खेल होगा। अच्छों के साथ अच्छा और बुरों के साथ बुरा व्यवहार किया जाएगा। इस शो की स्ट्रीमिंग बीते रात 10 बजे से शुरू हो चुकी है। ये शो एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर ही स्ट्रीम हो रहा है। दर्शकों के लिए सबसे खुशी की बात तो ये है, की इस शो को दर्शक इन दोनों ओटीटी प्लेटफार्म पर बिल्कुल फ्री में देख सकते है।