Kangana Ranaut
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में इस समय चुनाव (Election) का सीजन (Season) चल रहा है। जनता (Public) वोट (Vote) देने के लिए आतुर (Eager) है। वहीं बॉलीवुड (Bollywood) की क्वीन (Queen) कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने लोगों से चुनाव को लेकर एक अपील किया है। अभिनेत्री ने अपने इन्स्टाग्राम पर अपनी एक जनता अपील का वीडियो पोस्ट किया है। पोस्ट वीडियो में अदाकारा जनता से भाजपा को वोट करने की अपील कर रही है।

    उन्होंने अपने इस वीडियो में कहा ‘हम सब जानते है, की उत्तर प्रदेश में चुनाव चल रहे है और इस चुनावी कुरुक्षेत्र में हमारा एकमात्र हथियार है वोट, याद रखें हमें अपनी चहेती योगी सरकार को फिर से वापस लाना है। इसलिए भर-भर के वोट दे और जब भी जाए तो अकेले नहीं, बल्कि 3 से 4 लोगों को साथ ले जाए। याद रखिये विजय का ये कीर्तिमान टूटे ना, एक भी वोट छुटे ना’जय श्री राम।’ उन्होंने अपने कैप्शन में भी लिखा ‘विजय का ये कीर्तिमान टूटे ना, एक भी वोट छुटे ना…जय श्री राम’।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

    उनके इस पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे है इसका अंदाजा पोस्ट पर लाइक्स को देखकर लगाया जा सकता है। अब तक इस पोस्ट को 1 लाख से अधिक लाइक किया जा चुका है। अभिनेत्री के इस अपील से ये साफ जाहिर होता है, की कंगना रनौत राजनीति में भी अपनी रूचि रखती है। अभिनेत्री जल्द ही एकता कपूर की शो ‘लॉकअप’ में दिखाई देंगी। जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस दमदार ट्रेलर को देखकर दर्शकों को इस शो के रिलीज होने का इंतजार है। हालांकि, पहले से ही ये तय है, की ये शो 27 फरवरी से अल्ट बालाजी और एम एक्स प्लेयर पर फ्री स्ट्रीम होगी।