‘फिल्मफेयर’ के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी कंगना रनौत, पोस्ट जारी कर खुद दी जानकारी

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और विवादों का इतना पुराना नाता है। एक्ट्रेस अक्सर अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। अब एक बार फिर कंगना सुर्खियों में हैं। इस बार कंगना ने ‘फिल्मफेयर’ के साथ पंगा लिया है। कंगना ने फिल्म मैगजीन पर मुकदमा करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है। कंगना ने कहा है कि ‘लगातार मना करने के बावजूद कंगना को अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट करने के लिए वह मैगजीन के खिलाफ कोर्ट जाएंगी।’

    बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में से एक माने जाने वाले ‘फिल्मफेयर’ अवॉर्ड के लिए कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। कंगना को यह नॉमिनेशन उनकी फिल्म ‘थलाइवी’ के लिए मिला है। हालांकि अब कंगना ने मैगजीन पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है। कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने मैगजीन के खिलाफ केस दर्ज करने की वजह भी बताई है। कंगना ने दावा किया है कि मशहूर फिल्म पत्रिका फिल्मफेयर ने ना कहने के बाद भी कंगना को उनके पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इतना ही नहीं उनकी फिल्म थलाइवी को भी इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। हालांकि इस बात को लेकर कंगना काफी परेशान हैं।

    67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 (67th Filmfare Awards 2022) के लिए नॉमिनेशन लिस्ट की घोषणा हाल ही में की गई है। इसमें रणवीर सिंह को फिल्म ’83’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामांकित किया गया है, जबकि कंगना को फिल्म ‘थलाइवी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में नामांकित किया गया है। कंगना रनौत को फिल्मफेयर अवार्ड्स में अभिनेत्री कियारा आडवाणी, कृति सनोन, परिणीति चोपड़ा, तापसी पन्नू और विद्या बालन के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामांकित किया गया है। हालांकि कंगना को यह नॉमिनेशन पसंद नहीं आया।

    अपनी इंस्टा स्टोरी में कंगना ने लिखा कि उन्होंने 2014 से फिल्मफेयर को बायकॉट  किया है। उन्होंने पत्रिका पर अनैतिक, भ्रष्ट और पूरी तरह से अनुचित होने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा है कि वह इसका हिस्सा नहीं बनेंगी। कंगना ने कहा कि उन्हें इस साल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में शामिल होने के लिए कई फोन आ रहे हैं, क्योंकि वे कंगना को ‘थलाइवी’ के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड देना चाहते हैं।