kangana-ranauts-team-slams-swara-bhaskar-for-backing-to-karan-johar-on-nepotism

इसी विवाद में अब स्वरा भास्कर की एंट्री हुई है। स्वरा भास्कर करण जौहर के सपोर्ट में सामने आई है। उन्होंने कहा कि करण को इस तरह अपमानित करना सही नहीं। हालाँकि, स्वरा का यह बयान कंगना रनौत की टीम को पसंद नही आया।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इंडस्ट्री में नेपोतिज्म को लेकर काफी विवाद शुरू हो गए है। इस विवाद के चलते कई लोग करण जौहर को ट्रोल कर रहे है। लोगो का कहना है कि करण जौहर ने  बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया है। इसी विवाद में अब स्वरा भास्कर की एंट्री हुई है। स्वरा भास्कर करण जौहर के सपोर्ट में सामने आई है। उन्होंने कहा कि करण को इस तरह अपमानित करना सही नहीं। हालाँकि, स्वरा का यह बयान कंगना रनौत की टीम को पसंद नही आया।

मीडिया से बातचीत के दौरान स्वरा ने कहा, ‘हमें हर मुश्किल मुद्दे पर बातचीत करनी चाहिए, लेकिन एक सभ्य तरीके से। लेकिन अभी जो चीज़ें कहीं जा रही हैं, लोग करण जौहर पर आरोप लगा रहे हैं वो गलत है। इस मामले में करण को बुरा भला कहना, उन्हें अपमानित करना सही नहीं है। मुझे नहीं लगता कि करण, आलिया या सोनम ने ऐसा कुछ भी किया जिससे सुशांत के करियर पर असर पड़ा हो। ये आरोप गलत हैं।’

हालाँकि, कंगना की टीम को स्वरा का यह बयान कुछ खास पसंद नही आया। उन्होंने स्वरा के इस बयान पर आधारित एक खबर को रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘स्वरा चापलूसी करते वक्त प्लीज़ यह मत भूलिए कि कंगना बहुत रिक्वेस्ट के बाद शो पर गई थीं। वह एक सुपस्टार थीं और करण पेड होस्ट। अगर चैनल कुछ चाहता तो उसे हटाना उनके हाथ में नहीं था और कंगना की आवाज़ को लोगों तक पहुंचाने के लिए करण जौहर की ज़रूरत नहीं है।’

बता दें कि कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में कंगना ने भाई भतीजावाद पर खुलकर बात की थी।