Kanika Kapoor Wedding

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की फेमस (Famous) सिंगर (Singer) कनिका कपूर (Kanika Kapoor) आज शाम को अपने मंगेतर गौतम को अपना जीवनसाथी बना ली है। वो गौतम से शादी कर ली। उनके प्रशंसकों को इस घड़ी का बड़ी बेसब्री से इंतजार था कि कब गायिका अपने शादी के सात फेरे लेंगी। कनिका कपूर अपने इस शादी को पंडित के मंत्रों उच्चारण में पूरा की। कनिका कपूर अपनी मेंहदी सेरेमनी में खूब जमकर लटके-झटके भी लगाई।

    वो अपने हाथों पर गौतम के नाम की मेंहदी रचाई वो अपनी शादी लंदन में की कनिका कपूर अपने सेरेमनी की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। उनके इन तस्वीरों को उनके फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने भी लाइक किया और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। कनिका कपूर अपनी शादी में लाइट पिंक कलर का लहंगा पहने काफी खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं गौतम भी क्रीम कलर की शेरवानी पहनें नजर आ रहे है। 

    गौरतलब है कि कनिका कपूर के पति गौतम एक एनआरआई बिजनेसमैन है। लंबे समय के डेट के बाद ये कपल आज शादी के बंधन में बंध गए। सिंगर की ये दूसरी शादी है।

    उन्होंने पहली शादी राज चंदौक से की थी। उनके इस शादी से उनको तीन बच्चे युवराज, अयाना और समारा हैं। साल 2012 में राज चंदौक से तलाक के बाद बच्चे कनिका कपूर के पास रहते है।