इन 8 लोगों को छोड़कर करण जौहर ने ट्विटर पर किया करीब 100 को अनफॉलो

सोशल मीडिया पर करण जौहर को काफी ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच करण जौहर ने एक बड़ा फैसला लिया है।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को आत्महत्या कर ली। उनकी मौत के बाद बॉलीवुड में तूफान आ गया है। हर कोई बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म के बारे में बात कर रहा है। वही, दूसरी तरफ इस मामले में सलमान खान और करण जौहर जैसे बड़े नाम पर पक्षपात करने का आरोप लगाया जा रहा हैं।

सोशल मीडिया पर करण जौहर को काफी ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच करण जौहर ने एक बड़ा फैसला लिया है। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद सोशल मीडिया पर करण जौहर की काफी आलोचना हो रही है। इसी बीच करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट से करीब 100 लोगों को अनफॉलो कर दिया है।

बता दे कि अब करण सिर्फ 8 लोगों को ही फॉलो कर रहे हैं। इनमें से 4 लोग उनकी कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने जुड़े हैं। वहीं बाकी के 4  बॉलीवुड में महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।