Ranveer Singh
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी चर्चा में हैं। जो रूकने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। अभिनेता के सपोर्ट में कई स्टार्स भी सामने आ चुके हैं। वहीं ऐसे माहौल में फिल्म डायरेक्टर करण जौहर का एक प्यार भरा नोट सामने आया हैं। जो उन्होंने रणवीर सिंह के लिए लिखा हैं। करण जौहर ने इस हार्टफेल्ट नोट को अपने इंस्टाग्राम पर लिखा हैं। उन्होंने एक्टर रणवीर सिंह की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, ‘इसलिए…। कोई अवसर नहीं है … कोई मार्केटिंग एजेंडा नहीं … कोई लॉन्च नहीं आ रहा है! कुछ भी तो नहीं!

    ये तो बस एक एहसास है जो मेरे मन में है जिसे मैं सबके साथ बांटना चाहता हूं! मुझे रणवीर सिंह से प्यार हो गया है! मनुष्य! व्यक्ति! प्यार की गेंद वह है! उनसे मिलने वाले हर व्यक्ति को इतना खास महसूस कराने की उनकी क्षमता … वह जो प्यार करता है और जो उसके अस्तित्व और उसकी पूरी आभा को खा जाता है… प्यार के हर छोटे से भाव को व्यक्त करने का उसका जुनून…। अपनी फिल्म के दौरान मैंने उसे करीब से और दूर से देखा है कि वह कितना ठोस आदमी है! हां, एक कलाकार के रूप में उनकी अपनी विशिष्टताएं हैं, लेकिन जो हम देखते हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    वह सेल्युलाइड पर इतनी खूबसूरती से अनुवादित होता है! तो उसे अनुमति है! व्यक्तिगत स्तर पर मैं उनकी आत्मा की उदारता से इतने सारे उदाहरणों से प्रभावित हुआ हूं! आई लव यू रणवीर! उस ‘अच्छे बच्चे’ की दृष्टि कभी न खोएं, जिसे आप बनने के लिए पाला गया था।’ करण जौहर का ये पोस्ट उनके फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी खूब पसंद आ रहा हैं। उनके इस पोस्ट को अनिल कपूर ने भी लाइक किया है और उन्होंने हार्ट इमोजी शेयर किया हैं। गौरतलब है कि जल्द ही करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगे। इनके अलावा इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अपने मुख्य किरदार में नजर आएंगी।