‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन को लेकर करण जौहर का बड़ा ऐलान, नाराज हुए फैंस

    Loading

    मुंबई: करण जौहर बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय निर्माता और निर्देशकों में से एक हैं। लेकिन एक चीज जो वह सबसे अच्छा करते हैं वह है होस्ट कॉफी विद करण। दर्शक इस चैट शो को देखना पसंद करते हैं और यह सबसे पॉपुलर चैट शो में से एक है। वैसे सभी को अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार था लेकिन ऐसा लग रहा है कि ऐसा होने वाला नहीं है।  करणने एक चौंकाने वाला बयान जारी कर घोषणा की है कि उनका चैट शो वापस नहीं आएगा।

    बुधवार की सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को जानकारी देते हुए बताया कि ‘हैलो, कॉफ़ी विद करम मेरे और आपके जीवन का एक हिस्सा रहा है, अब 6 सीज़न के लिए। मुझे लगता है कि हमने एक प्रभाव डाला है और यहां तक ​​​​कि पॉप संस्कृति के इतिहास में अपना स्थान पाया है। और इसलिए, भारी मन से मैं घोषणा करता हूं कि कॉफी विद करण वापस नहीं आएगा…’

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    बता दें, करण जौहर इन दिनों अपनी निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी के साथ आलिया भट्ट और रणवीर सिंह हैं। यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को रिलीज होने वाली है।