करण मेहरा ने पत्नी पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- ‘निशा का अपने ही भाई से अफेयर…’

    Loading

    मुंबई: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata) के अभिनेता करण मेहरा (Karan Mehra) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी पत्नी निशा रावल (Nisha Rawal), उनके प्रेमी और परिवार के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। करण ने कहा कि वह साजिश का शिकार हुए हैं। निशा अपने कथित भाई के साथ रिश्ते में है और दोनों लिव-इन में रह रहे हैं। वैसे उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।  टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक की भूमिका निभाने के बाद अभिनेता करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल पिछले 14 महीनों से एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते दिखाई दे रहे है। इस बीच करण मेहरा ने निशा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के गंभीर आरोप लगाए हैं। 

    करण मेहरा ने मीडिया से बात करते हुए निशा रावल पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि निशा का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। रोहित सेठिया (Rohit Sethia) नाम का शख्स मेरी पत्नी के साथ 14 महीने से मेरे घर में रह रहा है। रोहित निशा का माना भाई है। निशा पिछले 14 साल से उन्हें राखी बांध रही हैं। हालांकि अब दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। यह बात निशा की मां लक्ष्मी रावल भी जानती हैं। निशा रावल, रोहित सेठिया और लक्ष्मी रावल ने मेरे खिलाफ साजिश रची और मेरे खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए हैं। मुझे घर से बाहर निकाल दिया और यहां तक ​​कि मेरे साथ मारपीट भी की।’

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by India Forums (@indiaforums)

    बता दें, दंपति की अनबन पिछले साल तब सामने आई जब निशा ने पति करण पर उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। दोनों के रिश्ते इतने बिगड़ गए कि निशा ने तलाक के लिए अर्जी दी। साथ ही, दोनों अपने बेटे कविश की कस्टडी पाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। निशा ने करण पर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। उसने अपने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया। जिस पर करण ने जवाब देते हुए कहा कि ये सारे आरोप झूठे हैं। दोनों ने पिछले साल तलाक के लिए अर्जी दी और चाइल्ड कस्टडी को लेकर कानूनी लड़ाई में हैं। करण-निशा ने 2012 में शादी की थी।