Karisma Kapoor in London
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों हंसल मेहता की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त है। वो इस फिल्म की शूटिंग लंदन में कर रही है। वहीं हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट किया है। जिसमें वो अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ नजर आ रही है। तस्वीरों में दोनों बहनें चिल करती दिखाई दे रही है। दोनों स्टार्स तस्वीरों में ब्लैक आउटफिट में बेहद खुबसूरत नजर आ रही है।

    करीना कपूर खान ने तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘जब बहनें साथ में दिन बिताती हैं। तो क्या करती हैं। पोज, मेकअप, शॉप रिपीट… लड़कियां बस मस्ती करना चाहती हैं।’ उन्होंने अपने इस पोस्ट में करिश्मा कपूर को भी टैग किया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

    वहीं इस स्पेशल बॉन्डिंग वाली तस्वीरों और वीडियो को करिश्मा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें दोनों बहनें मस्ती करती नजर आ रही है। उन्होंने इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘Ti’s का मौसम पहले से ही है।’ करिश्मा कपूर ने अपने इस पोस्ट में बॉन्डिंग टाइम और लंदन को हैशटैग किया है। उनकी ये तस्वीरें उनके फैंस और सेलेब्स को भी खूब पसंद आ रही है। प्रशंसक उनके इन तस्वीरों को लाइक कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

    गौरतलब है कि इससे पहले करीना कपूर खान शूटिंग के बीच ब्रेक मिलने पर अपने छोटे बेटे जेह अली खान के साथ पार्क में मस्ती करती नजर आई थी। जिसकी तस्वीरों को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।