अजीब कपड़ों की वजह से करीना कपूर हुईं ट्रोल, लोग बोले- ‘रात में दिखीं जेब्रा कपूर…’

करीना कपूर खान बहुत जल्द फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी।

    Loading

    Kareena Kapoor trolled due to clothes: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। डिलीवरी के बाद से यह अभिनेत्री लगातार चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच करीना कपूर बेहद अजीब कपड़ो में कैमरा में कैद हुई। दरअसल, करीना बीती रात अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा (Amrita Arora)  के साथ मुंबई में  करण जौहर (Karan Johar) के घर के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान अभिनेत्री जेब्रा प्रिंट आउटफिट्स (Zebra print outfits) में अजीब दिखाई दी। करीना ने अपने जेब्रा प्रिंट आउटफिट्स के साथ ब्लैक मास्क, ग्रे स्लिंग पर्स और ब्लैक हील्स पहन रखा था। 

    करीना कपूर की यह तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तो अभिनेत्री उनके आउटफिट के चलते ट्रोल होती दिखाई दी। एक सोशल मीडिया यूजर ने करीना को ट्रोल करते हुए लिखा ‘मुंबई में मुझे करीना कपूर के रूप में जेब्रा दिखाई दिया। तो वहीं एक यूजर ने करीना की तुलना अभिनेता रणवीर सिंह की स्टाइल से कर दी। साथ ही सोशल मीडिया पर लिखा ‘करीना अभिनेता रणवीर को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

    देखें करीना कपूर की यह वायरल तस्वीरें- 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kareena Kapoor Khan FC (@kareenakapoorteam)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by kareena kapoor khan fan club (@kareena_kapoors_world_fc)

     

    वर्कफ्रंट की करें तो, करीना कपूर खान बहुत जल्द फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। इस फिल्म में अदाकारा आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। करीना ने डिलीवरी से पहले इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी अब सिर्फ फिल्म रिलीज का इंतजार है। लाल सिंह चड्ढा के अलावा करीना कपूर का नाम फिल्म तख़्त के साथ भी जोड़ा जा रहा है।