
तैमूर अली खान की यह तस्वीर काफी पुरानी है और महाशिवरात्रि पर सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही है।
Kareena Kapoor’s son Taimur seen in Shiva’s getup: बॉलीवुड स्टार्स करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती हैं। महाशिवरात्रि 2021 (Maha Shivratri 2021) के खास मौके पर तैमूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। इसमें तैमूर के सिर पर शिवजी की तरह तीसरी आंख बनीं नजर आईं। तैमूर का यह अंदाज उनके फैंस को दीवाना बना रहा है।
मालूम हो कि तैमूर अली खान की यह तस्वीर काफी पुरानी है और महाशिवरात्रि पर सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही है। आप भी देखें इस वायरल तस्वीर को-
View this post on Instagram
View this post on Instagram
बता दें, हाल ही में करीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर करीना ने अपने दूसरे बेटे की झलक भी अपने फैंस को दिखाई थी। इस तस्वीर में करीना ने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया था। मालूम हो कि सैफ और करीना ने छोटे बच्चे का स्वागत नए घर में किया है। यह घर काफी बड़ा है।