मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसका खुलासा करिश्मा की बहन करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने खुद किया है। करीना और काजोल गुरुवार सुबह दोनों एक-दूसरे से टकराए। काजोल और करीना एक-दूसरे से तब मिले जब वो दोनों पास में ही शूटिंग कर रहे थे। पपराज़ी ने दोनों को एक समय एक साथ स्पॉट किया। दोनों की मुलाकात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान दोनों अपने परिवार, स्वास्थ्य, वायरस और करीना के बेटे जेह के बारे में बात करते नजर आए।
इस वीडियो में आप करीना कपूर को कहते हुए सुन सकते हैं कि मेरा छोटा बेटा एक साल का हो गया है। पिछले दिनों हम सभी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। हमारी हालत खराब थी। इस विषय को आगे बढ़ते हुए काजोल कहती है कि उनका भी कोविड -19 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। तभी करीना ने खुलासा किया कि बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने बुधवार को कोविड -19 का परीक्षण सकारात्मक किया है। (लोलो कल ही सकारात्मक निकला) वह फ़िलहाल अपना ध्यान रख रही है और इलाज करा रही है।’
When you meet your #BFF after a long time! 😅😉#KareenaKapoorKhan #Kajol pic.twitter.com/0Pgp6vYvTc
— Pinkvilla (@pinkvilla) March 3, 2022
करीना कपूर और काजोल का यह वीडियो पिंकविला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है।