‘सुपरस्टार’ ऋतिक रोशन की बहन से इश्क लड़ा रहे हैं कार्तिक आर्यन? दिवाली की रात एक साथ हुए स्पॉट

    Loading

    मुंबई: अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। आखिरी बार अभिनेता को मई 2021 में  ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) में अहम भूमिका में देखा था। इस फिल्म में कार्तिक अभिनेत्री कियारा अडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए थे। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था। लोग यह भी कह रहे थे कि उनकी वजह से यह फिल्म चली है। ‘भूल भुलैया 2’ की सफलता के चलते उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। कार्तिक आर्यन इस समय आगामी फिल्म की शूटिंग के चलते गुजरात में है। 

    अपनी आगामी फिल्मों के अलावा कार्तिक इन दिनों अपने अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए है। खबर के अनुसार, अभिनेता इन दिनों कथित तौर पर ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) को डेट कर रहे हैं। यह दोनों हाल ही में एक साथ दिवाली पार्टी में साथ नजर आए थे। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक-पश्मीना एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए दिवाली के दौरान अपनी नई मैकलारेन कार में ड्राइव करने निकले थे। वे रात में जियो वर्ल्ड ड्राइव पर गुपचुप तरीके से मिलते थे। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Pashmina Roshan (@pashminaroshan)

    आपको बता दें, पश्मीना रोशन ऋतिक के चाचा राजेश रोशन की बेटी हैं। कहा जा रहा है कि वह शाहिद कपूर की फिल्म ‘इश्क विश्क’ के सीक्वल से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।