Kartik Aaryan
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के एक्टर (Actor) कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ (Satyaprem Ki Katha) को लेकर काफी सुर्खियों में है। दिवाली वीकेंड के बाद अब वो एक बार फिर वर्किंग मोड में आ गए है। अभिनेता इस फिल्म को लेकर काफी बिजी चल रहे है। जिसके लिए अभिनेता इस वक्त अहमदाबाद में है। कार्तिक आर्यन की सुबह आज अहमदाबाद में ही हुई है। अभिनेता अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ पर भी खूब फोकस रखते है।

    वो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहते है। जहां वो अपने पर्सनल लाइफ से लेकर अपने प्रोफेशनल लाइफ तक की बातों को शेयर करते रहते है। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अहमदाबाद से अपने मॉर्निंग लुक को दिखाते नजर आ रहे है। इतना ही नहीं उन्होंने विंडो से बाहर का भी व्यू दिखाया है। वीडियो में सन राइजिंग नजर आ रहा है। वीडियो में अभिनेता शर्टलेस दिखाई दे रहे है। उनके बाल भी बिखरे नजर आ रहे है। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म ‘काई पो चे’ का ‘शुभारंभ’ गाना बज रहा है। उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘मॉर्निंग अहमदाबाद’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    गौरतलब है कि ‘सत्य प्रेम की कथा’ एक लव ड्रामा फिल्म है। जिसमें कार्तिक आर्यन के अपोजिट एक्ट्रेस कियारा अडवाणी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन समीर विध्वंस कर रहे है। ये फिल्म 29 जून 2023 को रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।