काव्या माधवन ने 15 साल की उम्र में दी कई सुपरहिट फिल्में, अभिनेता दिलीप से साथ जोड़ी रही हिट

    Loading

    Kavya Madhavan gave many superhit films at the age of 15, hit with actor Dileep: मलयालम फिल्मों में अपनी अलग जगह बनाने वाली अभिनेत्री काव्या माधवन (Kavya Madhavan) आज अपना जन्मदिन मना रही है। अदाकारा का जन्म 19 सितंबर 1984 को निलेश्वरम में हुआ। उनके पिता का नाम पी० माधवन और उनकी मां का नाम श्यामला माधवन था। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अभिनेत्री काव्या माधवन ने महज 15 साल की उम्र में एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी। काव्या माधवन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की। अभिनेत्री साल 1991 में फिल्म पुक्कलम वरवयी में दिखाई दी। यह फिल्म दर्शकों ने काफी पसंद की। 

    इसके बाद अभिनेत्री काव्या माधवन जब नौवीं कक्षा में थी तब उन्हें फिल्म चंद्रनुदिक्कुन्ना दिखिल ऑफर हुई। यह फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई। इस फिल्म में अभिनेत्री के करियर में चार चांद लगा दिए। इसके बाद काव्या माधवन ने कभी पीछे मूड कर नहीं देखा। एक के बाद एक अभिनेत्री मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को कई फिल्में देती दिखाई दी। अभिनेत्री पावम आईए इवाचन (1994) और अज़हकिया रावणन (1996) जैसी फिल्मों मेंलीड रोल में नजर आई। इसके बाद साल 1999 में काव्या फिल्म चंद्रनडुक्कुन दुखिल दिखाई दी। इस फिल्म के लिए उन्हें कई सन्मान मिले। इस फिल्म में वह अभिनेता दिलीप के साथ रोमांस करती नजर आई। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kavya Madhavan (@kavya_madhavan__)

    फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाने के बाद 9 फरवरी 2009 को काव्या ने निशाल चंद्रा से शादी की। शादी के बाद वह अपने पति के साथ कुवैत में शिफ्ट हो गई। लेकिन अभिनेत्री की ये शादी ज्यादा समय तक नहीं टिकी। शादी के चार महीने बाद अभिनेत्री भारत लौट और 24 जुलाई 2010 को उन्होंने तलाक की अर्जी दी। निशाल चंद्रा से आपसी सहमती के बाद 30 मई 2011 को दोनों का तलाक हुआ।