Chhath Puja Song 2023
खेसारी लाल यादव और आस्था सिंह की फोटो (Photo - Video Screen Grab)

Loading

मुंबई : लोक आस्था के महापर्व ‘छठ पूजा’ (Chhath Puja 2023) की तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो गई है। इस साल छठ पर्व की पूजा 17 नवंबर, शुक्रवार से शुरू हो रही है और 20 नवंबर, 2023 को इस पर्व का समापन होगा। छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है। इस पर्व को खासतौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।

छठ पर्व के शुरू होने से पहले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का छठ गीत ‘सुरुज बाबा’ (Suruj Baba) रिलीज हो गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और आस्था सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। कृष्णा बेदर्दी ने इस गाने के लिरिक्स को लिखा है और आर्या शर्मा ने इसे म्यूजिक दिया है।

इतने लाख लोगों को पसंद आ चुका है गाना 

खेसारी लाल यादव का यह नया गाना खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। वीडियो में खेसारी लाल यादव अपनी पत्नी से जल्दी चलने के लिए कहते हैं। जो अपने मेकअप में बिजी रहती हैं। छठ गीत “सुरुज बाबा” को अब तक 12 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। फैंस को खेसारी लाल का ये गाना खूब पसंद आ रहा है।