कियारा आडवाणी ने खरीदी नई लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

    Loading

    Kiara Advani bought a new luxury car, knowing the price will blow her senses: खूबसूरत अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इस समय बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपने छोटे से एक्टिंग करियर में अदाकारा कई बेहतरीन फिल्मों में अहम किरदार अदा करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा कियारा कई ब्रांड को इनडोस करती दिखाई दी। ऐसे में अभिनेत्री को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कियारा ने 15 दिसंबर को खुद के लिए बिल्कुल नई ऑडी ए8 एल लग्जरी सेडान खरीदी है। ऑडी इंडिया ने खुद कियारा आडवाणी की कुछ तस्वीरें पोस्ट कर इसकी जानकारी फैंस को दी है। 

    ऑडी इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर लिखा- ‘कियारा आडवाणी ने नई ऑडी ए8 एल लग्जरी सेडान खरीदी है। इसकी कीमत 1.56 करोड़ रुपये है। अभिनेत्री ने अपनी नई कार के साथ अपनी कई तस्वीरें भी खिंचवाई हैं। यह तेज रफ्तार के साथ चलती है। हम @kiaraaliaadvani का स्वागत करते है। #FutureIsAnAttitude #AudiA8L।‘ आपको बता दें, अभिनेत्री के पास पहले से ही BMW X5, Mercedes-Benz E-Class और BMW 530d जैसी महंगी और लग्जरी कार का कलेक्शन हैं। 

     

    दिलचस्प बात यह है कि कियारा ने हाल ही में कथित बॉयफ्रेंड और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मिलकर  इसी कार का एक मॉडल लॉन्च किया थे। खैर, अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म ‘शेरशाह’ में सिद्धार्थ के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई दी थी। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इसके अलावा कियारा बहुत जल्द फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में अभिनेत्री, वरुण धवन, अनिल कपूर और नीतू कपूर के साथ दमदार किरदार में दिखाई देंगी। यह फिल्म 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।