जानिए हैरी पॉटर फेम डेनियल रेडक्लिफ के कुछ अननोन फैक्ट्स

    Loading

    बचपन में हर किसी का फेवरेट किरदार हैरी पॉटर जरूर होगा। वही हर कोई हॉलीवुड फिल्म सीरीज हैरी पॉटर के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं क्योंकि जेके रॉलिंग के नॉवेल पर बेस्ड इस फ्रेंचाइजी को आपने बेहद पसंद किया होगा और उसके हर करेक्टर से आपको बेहद प्यार ज़रूर होगा। खास कर फिल्म के नायक हैरी पॉटर से, वह बच्चा जो जिंदा बच गया, लेकिन क्या आप इस किरदार को निभाने वाले हॉलीवुड एक्टर डेनियल रेडक्लिफ को भी उतनी ही अच्छी तरह से जानते हैं? शायद नहीं तो आइए आज हम आपको बताते हैं डेनियल रेफक्लिफ के कुछ इंटरेस्टिंग राज जिनके बारे में जान कर आप भी हैरान रह जाएंगे। आपके प्‍यारे हैरी पॉटर यानि डैनियल रेडक्‍लिफ का बर्थडे है, वह आज 32 साल के हो जायेंगे। आज हम आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ ऐसी बातें जिनके बारे में आपको शायद ही पता होगा। आईये डेनियल रेडक्लिफ के जन्मदिन पर जानते है उनके कुछ अननोन फैक्ट्स के बारें में। 

    Evolution of Daniel Radcliffe: From 'Harry Potter' to 'Miracle Workers'

    • हैरी पॉटर फेम डेनियल पांच साल की उम्र से ही एक्टर बनना चाहते थे और उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यु भी 10 साल की उम्र में चार्ल्स डिंकंस के नॉवल ‘डेविड कापरफील्ड’ पर बेस्ड टीवी शो से किया था।
    • 2001 में आई फर्स्ट हैरी पॉटर फिल्म (‘Harry Potter and the Philosopher’s Stone’) डेनियल की डेब्यु फिल्म नहीं थी बल्की उन्होंने अपना हॉलीवुड मूवी डेब्यु एक स्पाई नॉवल पर बेस्ड फिल्म द टेलर ऑफ़ पनामा (‘The Tailor of Panama’) से किया था।

    When Daniel Radcliffe said Harry Potter turned him into an alcoholic,  revealed details about sex life | Hollywood - Hindustan Times

    • क्या आप जानते हैं कि फिल्म हैरी पॉटर में उनका सिलेक्शन किस तरह से हुआ था। दरअसल डेनियल अपने पिता के साथ एक प्ले देखने गए थे जिसका नाम था ‘स्टोंस इन द पॉकेट’। इसी नाटक को देखने फिल्म के र्निमाता डेविड हेयमैन भी आए थे। डेनियल के पिता ने दोनो को मिलवाया और डेविड को अपना परफेक्ट हैरी नजर आ गया। हालाकि इसके लिए बाद में उनका ऑडीशन भी लिया गया।  
    • इस सीरीज की नॉवल्स में उनकी पसंदीदा किताब हैरी पॉटर और ‘प्रिजनर्स ऑफ अज्कबान’ है और फेवरेट करैक्टर हैग्रिड का है।

    Daniel Radcliffe Fun Facts and Other Stories to Inspire You | Understood -  For learning and thinking differences

    • आपको बता दे कि हॉलीवुड स्टार डेनियल इंडियन क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के जबरदस्त फैन हैं। 2007 में लॉर्डस के मैदान पर उन्होंने सचिन तेंदुलकर से बैट पर उनका ऑटोग्रॉफ भी लिए हैं। क्रिकेट के लिए दीवानगी के चलते डैनियल इंग्लैंड के लिए खेलना भी चाहते थे।
    • डेनियल रेडक्लिफ कविताएं लिखने में भी रूचि रखते हैं। जैकब गेर्शोन (Jacob Gershon) के पेन नेम से उनकी कवितायें 2009 में प्रकाशित भी हो चुकी हैं।

    Daniel Radcliffe Won't Play Harry Potter in 'Fantastic Beasts' Film Series

    • वह डिस्प्रक्सिआ (Dyspraxia) नाम की कार्डिनेशन डेवलेपमेंट डिस्ऑर्डर से संबंधित बीमारी से ग्रस्त रहे हैं। हालाँकि उन्हें इसका हल्का ही प्रभाव रहा है लेकिन फिर भी उन्हें कुछ वक्त तक जूते के फीते बांधने और लिखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। क्योंकि अब इस बीमारी में बॉडी पार्टस को कम्युनिकेट करने में दिमाग को परेशानी होती है।
    • आपको बता दे कि अपनी डेब्यु फिल्म के अलावा डेनियल की पहली हैरी पॉटर सीरीज से अलग फिल्म ‘दिसंबर ब्वॉयज’ थी जो 2007 में प्रदर्शित हुई थी और हैरी पॉटर सीरीज के बाद यह रिलीज होने वाली उनकी पहली फिल्म ‘दी वोमेन इन ब्लैक’ थी जो 2012 में आई थी। 

    Happy Birthday Daniel Radcliffe: Here's how the 31 year old got his  acclaimed role in the Harry Potter movies | PINKVILLA

    • डेनियल रेडक्लिफ ने एनिमेटेड फिल्म ‘द सिंप्सन’ में अपनी आवाज दी थी। 2010 में आई ‘ट्री हाउस ऑफ हॉरर XXI’और 2014 की फिल्म ‘डिग्गस’ में भी वह बतौर उन करेक्टर्स की आवाज काम कर चुके हैं।  
    • डेनियल बेस गिटार भी बजा लेते हैं और हैरी पॉटर में अपने को स्टार गैरी ओल्डमैन से इसके लेसेन भी ले चुके हैं।

    Daniel Radcliffe Reads the Thirstiest Tweets About Him | PEOPLE.com

    • डेनियल रेडक्लिफ न केवल एक अभिनेता हैं, बल्कि एक निर्माता भी हैं। 
    • रेडक्लिफ, ने कई चैरिटी में योगदान दिया है, जिसमें डेमेल्ज़ा होस्पाइस केयर फॉर चिल्ड्रन और द ट्रेवर प्रोजेक्ट शामिल हैं। जिसके लिए उन्हें 2011 में हिरो अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

    Daniel Radcliffe 'not interested' to return as Harry Potter in upcoming  film series- The New Indian Express

    • हैरी पॉटर की सीरीज करने के दौरान, रेडक्लिफ दुनिया भर में सबसे अधिक कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक बन गए, जिसने उन्हें दुनिया भर में प्रसिद्धि, लोकप्रियता दिलाई। 

    वैसे आप हैरी पॉटर यानी डेनियल रेडक्लिफ को कितना पसंद करते हैं ? कमेंट बॉक्स में बताएं।