जानिए किसने छीन लिया राम चरण का दिल अपनी क्यूटनेस से, देखें वायरल Photo

    Loading

    मुंबई: जैसे जैसे फिल्म आरआरआर (RRR) के रिलीज की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे प्रमोशन और भी दिलचस्प मोड़ ले रहा है। लोगों को 70 mm स्क्रीन पर इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। RRR इस समय प्रमोशन की पीक पर है आरआरआर की इस तिकड़ी ने अभी से ही लोगों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया है, पर इन सभी में से यदि किसी ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है तो वो है राइम मास्टर (Rhyme Master) एक्टर का नया पेट। 

    वैसे तो राइम के मास्टर राम चरण लोगों के दिलों पर राज करते हैं पर इस समय वे अपने मास्टर को भी अपनी क्यूटनेस की वजह से बराबरी का टक्कर दे रहे हैं। मेगा पावर स्टार राम चरण के क्यूट पेट राइम के क्यूटनेस ने मीडिया का भी आकर्षण अपनी ओर केंद्रित किया है।

    फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में यह फिल्म 7 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जायेगी। गौरतलब है कि इस फिल्म में राण चरण के अलावा बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, एक्ट्रेस आलिया भट्ट, और साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी लीड रोल में नजर आएंगे।  

    ‘आरआरआर’ दो भारतीय क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के बारे में एक काल्पनिक कहानी है, जिन्होंने क्रमशः ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।  इसके अलावा, अधिक जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है, जैसे कि अजय और आलिया का करैक्टर, यहां तक कि जनानी गीत भी फिल्म या उनके पात्रों के बारे में स्पष्ट तस्वीर पेश नहीं करता है।

    चूंकि यह एक इमोशनल कहानी होने के साथ-साथ एक्शन और ड्रामा से भरपूर होगी और साथ ही इसे जिस पैमाने पर बनाया गया है वह इतना विशाल है कि निर्माता चाहते हैं कि दर्शक थिएटर में इन विसुअल्स का आनंद लें। आरआरआर में प्रमुख अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा एक स्टार-स्टडेड लाइनअप शामिल है। अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस को महत्वपूर्ण भूमिकाओं में देखा जाएगा, जबकि समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन और एलिसन डोडी सहायक भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 

    जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज़) ने पूरे उत्तर भारत में नाट्य वितरण अधिकार प्राप्त किए हैं और सभी भाषाओं के लिए विश्वव्यापी इलेक्ट्रॉनिक अधिकार भी खरीदे हैं। पेन मरुधर फिल्म को नॉर्थ टेरिटरी में डिस्ट्रीब्यूट करेंगे। तेलुगु भाषा की यह पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म डीवीवी एंटरटेनमेंट्स के डी वी वी दानय्या द्वारा निर्मित है। ‘आरआरआर’ 7 जनवरी, 2022 को दुनिया भर में स्क्रीन पर रिलीज होगी।