abhishek-bachchan-and-aishwarya-rai

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की जब शादी की खबरें आई थीं, तो लोगों को यकीन नहीं हो रहा था। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐश सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में फेमस थीं, वहीं जूनियर बच्चन उस समय तक अपने नाम कोई खास उपलब्धि दर्ज नहीं करा सके थे। ऐश्वर्या ने 27 साल पहले यानी 1994 को आज के दिन यानी 19 नवंबर को मिस वर्ल्ड (Miss World) का ताज अपने नाम किया था।

    ऐश और अभिषेक की रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी। दोनों ने ‘ढाई अक्षर प्रेम का’ फिल्म का, फिर यही दोस्ती फिल्म ‘गुरू’ जैसी फिल्में साथ में की हैं। दोनों ने 2007 में शादी कर लिया था। ये बात बहुत ही कम लोग जानते है कि पति अभिषेक बच्चन रोज रात अपनी पत्नी से माफी मांगते है। गौरतलब है कि  ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड का आइडल कपल कहा जाता हैं। दोनों की शादी को 17 साल हो गए है लेकिन कभी दोनों की लड़ाई-झगड़े की खबर सुनने को नहीं मिली। हां लेकिन दोनों के बीच प्यार भरी नोक-झोंक की खबरें जरूर सुनने मिली।  

    दरअसल एक इंटरव्यू में दोनों ने अपनी शादी शुदा जिंदगी के बारे में बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी अभिषेक के साथ हमेशा कोई ना कोई बात पर लड़ाई होती रहती हैं। लेकिन इसे लड़ाई नहीं बहसबाजी कह सकते हैं। अगर शादी में ये भी ना हो तो जिंदगी काफी बोरिंग हो जाती है।; जिसके बाद अभिषेक ने कहा था कि- हमने ये मिलकर तय किया है की हम एक दूसरे के साथ बहसबाजी करके नहीं साएंगे। इसलिए वो हर रात पत्नी से माफी मांगते हैं। साथ ही अभिषेक ने कहा था कि- वैसे भी महिलाएं अपनी गलती कहा मानती हैं। इसलिए उन्हें ही माफी मांगनी पड़ती है।