जानें आखिर किसकी वजह से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में होगी देरी?, आखिर क्या है कारण

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए है। दोनों अभी से एक-दूसरे के परिवार के क्लोज हैं और उनके हर सुख-दुख में साथ रहते हैं। रणबीर और आलिया ने जब से अपने रिलेशनशिप की खबरें कन्फर्म की है, तभी से सोशल मीडिया पर दोनों सुर्खियों में हैं। अब फैन्स इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। 

    लम्बे वक़्त से ये खबर सामने आ रही थी की दोनों इस साल ही दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन फिर बाद में खबर आई की दोनों ने शादी 2022 तक पोस्टपेड कर दी गई हैं। इसी बीच अब एक और खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से पहले उनके कजिन यानी कि आदर जैन (Aadar Jain) शादी करने वाले हैं। 

    दरअसल आदर जैन और बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) लंबे वक़्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आदर और तारा को लेकर खबरें आ रही हैं कि दोनों साल 2022 की पहली तिमाही में शादी कर सकते हैं। बॉलीवुड लाइफ के एक सूत्र ने बताया कि- ‘आदर जैन और तारा सुतारिया दोनों एक दूसरे को काफी लंबे वक़्त से पसंद करते हैं। दोनों ने एक दूसरे के साथ अपना पूरा समय लिया है और अब शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। 

    साथ ही खबरों की मानें तो दोनों इस वक़्त जल्द ही अपना रिश्ते को ऑफिशल करने वाले हैं। साथ ही अगले साल की शुरुआत में शादी कर सकते हैं। खबरों की मानें तो इस वजह से रणबीर और आलिया के शादी में असर पड़ सकता है। गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी साल 2020 में ही होनी थी लेकिन कोरोना की वजह से प्लान कैंसिल करना पड़ा था। 

    वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ दिखाई देंगे। इस के अलावा आलिया गंगुबाई काठियावाड़ी, फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी।