Kritika Sengar/Nikitin Dheer
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : अभिनेत्री (Actress) कृतिका सेंगर धीर (Kritika Sengar Dheer) के घर एक नन्ही परी (Little Angel) ने जन्म लिया है। पहली बार पैरेंट्स (Parents) बने निकितिन धीर (Nikitin Dheer) और कृतिका सेंगर धीर काफी खुश है। 8 साल बाद ये कपल अपने इस नई जिम्मेदारी को संभालने के लिए तैयार है। ये कपल 3 सितंबर 2014 को शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी शादी अरेंज मैरिज हुई थी। अब अभिनेत्री ने अपनी बेबी गर्ल के नाम से पर्दा उठा दिया है।

    इस प्यारे कपल ने अपनी बेटी का नाम देविका धीर रखा है। अदाकारा अपने फैंस के साथ अपनी बेटी का नाम एक अलग अंदाज में शेयर की है। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में इन्द्रधनुष नजर आ रहा है साथ ही तस्वीर में लिखा है कि अब रोमांच जीवन की शुरुआत हो चुकी है, हम अपनी बच्ची देविका धीर का स्वागत करते हैं।’ उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘हम अपनी प्यारी बेटी के आगमन को आपके साथ साझा करके धन्य महसूस करते हैं! -धीर्स हर हर महादेव’ उनके इस पोस्ट पर उनके फैंस के साथ-साथ सेलेब्स के भी बधाईयों का तांता लगा है। लोग उनपर प्यार की बारिश कर रहे है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Kratika Sengar Dheer (@itsmekratika)

    उनके इस पोस्ट पर कुशाल टंडन, श्रेनु पारिख, प्रणिता पंडित, अमित टंडन, अविनेश रेखी, अंजुम फकीह, सिमरन सचदेवा, रिधिमा पंडित और दिशांक अरोड़ा जैसे सितारों ने भी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाईयां और शुभकामनाए दी है। उनके इस खुशी वाले पोस्ट पर अब तक 38 हजार से अधिक लोग शामिल हो चुके है। गौरतलब है कि कृतिका सेंगर धीर आखिरी बार शो ‘छोटी सरदारनी’ में देखी गई थी। फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से वो लोगों में अपनी पहचान बनाई थी। उस फिल्म में वो थंगाबली के किरदार में नजर आई थी।