KRK
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने आज एक बेटी को जन्म दिया है। जिसके बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पैरेंट्स बन गए है। वो इस पल से काफी खुश है। वहीं फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी उन्हें बधाईयां दे रहे है। उधर कपूर फैमिली में जश्न का माहौल बना हुआ है। नीतू कपूर भी दादी बनने के बाद काफी खुश है। वहीं आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान भी सुबह हॉस्पिटल पहुंच गई थी। जहां आलिया भट्ट को बेटी होने के बाद सोनी राजदान नानी बन गई है।

    वो इस खुशी से काफी खिल उठी है और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने इस खुशी को जाहिर की है। वहीं अब फिल्म क्रिटिक और एक्टर केआरके उर्फ कमाल आर खान ने भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को माता-पिता बनने की बधाई दी है, लेकिन उन्होंने एक अलग अंदाज में ही पैरेंट्स को बधाई दी है। केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर लिखा, ‘7 महीने के अंदर एक खूबसूरत बेटी के गर्वित माता-पिता बनने के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बधाई।’

    जिसके बाद उनके इस ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए यूजर्स ने उनकी खूब क्लास भी लगाई है। एक यूजर ने लिखा, ‘तुमको हर बात पर कुछ उल्टा ही क्यों बोलना होता है? वे माता-पिता बन गए हैं। एक नई और खूबसूरत यात्रा शुरू की है। कुछ अच्छे तरीके से नहीं बोल सकते तो मुंह बंद रखा करो।’

    तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बेशर्म हो तुम’ इन सबके बाद केआरके ने एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा, ‘मुझे समझ में नहीं आता कि कुछ बेवकूफ यहां लेक्चर क्यों दे रहे हैं। लाखों बच्चे हैं, जो समय से पहले पैदा होते हैं। यह आम है।’ 

    गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे है। आलिया भट्ट ने अपने शादी के कुछ समय बाद ही अपने पोस्ट के जरिए अपने प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी।