Ranveer Singh

    Loading

    मुंबई: कमाल राशिद खान यानी केआरके (KRK) आए दिन किसी न किसी विवाद को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कभी सलमान खान, कभी कंगना रनौत तो कभी मीका सिंह केआरके, आए दिन कोई न कोई किसी से पंगा लेता है। इस बार केआरक के निशाने पर यशराज प्रोडक्शंस और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हैं। केआरके ने हाल ही में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर बात की।

    रणवीर सिंह ने यशराज प्रोडक्शंस में फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके रणवीर के साथ अनुष्का शर्मा भी नजर आई थी। रणवीर सिंह की पहली ही फिल्म एक बड़ी हिट रही थी जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड में आते ही एक बड़ी पहचान मिलने लगी थी। ऐसे में अब केआरके ने दावा किया कि रणवीर सिंह के पिता ने वाईआरएफ को 20 करोड़ रुपये उनके बेटे को लॉन्च करने के लिए दिए थे। 

    केआरके ने दावा कर कहा, ‘आप सोच रहे होंगे ना कि रणवीर सिंह को भी यशराज फिल्म्स ने लॉन्च किया था और वो आज एक बड़े स्टार हैं। लेकिन ऐसा नहीं है आदित्य ने रणवीर को लॉन्च नहीं किया बल्कि आदित्य के जरिए रणवीर को लॉन्च करवाया गया था।’ साथ ही केआरके ने कहा- रणबीर के पिता ने  आदित्य को 20 करोड़ रुपये था जिसके बाद वाईआरएफ ने उन्हें लॉन्च किया।’

    गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के अलावा अपने अनोखे स्टाइल को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से रणवीर फिर अपने अलग स्टाइल के कारण चर्चे में हैं। ‘सिम्बा’, ‘पद्मावत’ और ‘रामलीला’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर रणवीर ने अपने अभिनय से करोड़ों दर्शकों को दीवीना बना लिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही फिल्म ’83’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं।