अर्जुन कपूर की तारीफ कर KRK ने सलमान खान पर साधा निशाना, बोले ‘टाइगर है तू, डंके की चोट पर छीन लिया…’

सलमान खान के भाई अरबाज संग तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा अपने से कई साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

    Loading

    KRK targets Salman Khan by praising Arjun Kapoor, says ‘Tiger Hai Tu, snatched away at Duke’s injury…’: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने बीते दिन अपना 36वां जन्मदिन परिवार और दोस्तों के साथ धूम से मनाया। गुरूवार को देर रात तक अभिनेता, अपने करीबी दोस्तों के साथ पार्टी करते दिखाई दिए। अर्जुन की इस बर्थडे पार्टी में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, बहनें ख़ुशी और जाह्नवी कपूर, विजय देवरकोंडा जैसे सेलेब्स बोल्ड अंदाज में शामिल हुए थे। इस रात को हुई इस शानदार पार्टी के बाद मलाइका अरोड़ा  (Malaika Arora) ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक तस्वीर पोस्ट करते हुए बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई दी। अदाकारा ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे सनशाइन’। इसके साथ मलाइका ने एक हार्ट इमोजी शेयर की है। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

    मलाइका अरोड़ा  ने जिस तरह से अर्जुन को रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। अदाकारा के चाहनेवालों को काफी पसंद आ रहा हैं। मलाइका ने पोस्ट की हुई अर्जुन की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है। मलाइका-अर्जुन के इस तस्वीर पर फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान पर निशाना साधा है। कमाल आर खान (Kamaal R khan) ने मलाइका-अर्जुन की तस्वीर पर कुछ ऐसा लिया दिया है कि वह काफी ट्रोल हो रहे है। कमाल ने अपने पोस्ट में लिखा ‘भाई लौंडे अर्जुन कपूर टाइगर है तू… गुर्दा है तेरे में… डंके की चोट पर छीन लिया… सैल्यूट है आपको… ।‘ 

     

    मालूम हो कि सलमान खान के भाई अरबाज संग तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा अपने से कई साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। मलाइका को डेट करने से पहले अर्जुन और सलमान के बीच अच्छे रिश्ते थे। और तो और अर्जुन सल्लू मियां को अपना गुरु मानते थे लेकिन मलाइका अरोड़ा संग रिलेशनशिप के बाद सलमान खान ने अर्जुन कपूर के साथ दूरी बना ली हैं।