Bigg Boss 16
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : टेलीविजन (Television) का लोकप्रिय (Popular) बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो (Reality Show) ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) का आज रात से प्रीमियर होने जा रहा है। इस दिन का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। वहीं शो के कंटेस्टेंट से एक के बाद करके पर्दा उठ रहा है। इस शो का 16वां सीजन और भी खास होने वाला है क्योंकि इस सीजन में बिग बॉस यानि सलमान खान खुद खेलते नजर आएंगे। वहीं शो से जुड़े अपडेट्स भी धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक इस बार इस रियलिटी शो के स्पेशल सेगमेंट बिग बज को कॉमेडियन एक्टर कृष्णा अभिषेक होस्ट करेंगे। गौरतलब है कि हाल ही में कृष्णा अभिषेक ने कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा’ से नाता तोड़ा है। जिसके बाद वो इसे लेकर काफी सुर्खियों में रहे। वहीं अब ‘बिग बॉस 16’ में उनकी एंट्री फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी साबित हुई है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक कृष्णा अभिषेक ने शो ‘बिग बॉस 16’ को ऑफिशियली साइन कर लिया है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    वह इस शो में बिग बज सेगमेंट को होस्ट करेंगे। जिसमें वो कंटेस्टेंट के साथ गेम खेलने और कंटेस्टेंट को लेकर अपना ओपिनियन देंगे। इस शो में अपनी एंट्री से कृष्णा अभिषेक काफी खुश है। वो इस शो के बिग बज को होस्ट करने के लिए काफी उत्साहित है।