करवा चौथ के मौके पर सुने बॉलीवुड के ये पांच हिट गाने, जो आज हैं भी सुपरहिट

    Loading

    मुंबई: करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं इस दिन 16 श्रृंगार करके पति की लंबी आयु के लिए कामना करती हैं। इस दिन सूर्योदय के बाद से महिलाएं पति की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ 24 अक्टूबर के दिन मनाई जाएंगे।

    हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत बहुत खास है। इस दिन महिलाएं पूरा दिन भूखी-प्यासी रहती है। और साम में समय कथा पढ़ती-सुनती हैं और रात के समय गणेश जी, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। 

    ऐसे में फिल्मों में करवा चौथ का चलन कोई नया नहीं है। चाहे फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ हो या हम दिल दे चुके सनम… बॉलीवुड की इन फिल्मों में करवा चौथ का जलवा बरकरार रहा।

    फिल्म ‘मांग भरो सजना’ 80 के दशक आई थी। यह बॉलीवुड की एक ऐसे फिल्म जिसमें करवा चौथ का ये व्रत को बड़ी ही विस्तार से दिखाया गया है। इस फिल्म में रेखा, जितेंद्र और मौसमी चटर्जी लीड रोल में थे। 

    उसके बाद फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में करवा चौथ का सीन फिल्माया गया था। इस फिल्म में काजोल ये व्रत शाहरुख खान के लिया रखा था।  राज और सिमरन का ये सीन आज भी हिट माना जाता है।

    उसके बाद करवा चौथ पर फिल्माया गया ‘चांद छुपा बादल में शरमा के मेरी जाना’ आया। यह गाना अब तक का सबसे सुपरहिट गाना रहा है। इस गाने में ऐश्वर्या का अपने आंचल से सलमान का चेहरा देखने के सीन को आज भी याद किया जाता है। 

     

    उसके बाद फिल्म कभी खुशी कभी गम में करवा चौथ को एक अलग ही तरह से फिल्माया गया था।  बोले चूड़िया गाने में अमिताभ-जया, शाहरुख-काजोल और ऋतिक-करीना की जोड़ी को इस गाने में बहुत पसंद किया गया था। इस गाने में काजोल शादी के बाद अपने पति यानी शाहरुख के लिए व्रत रखती हैं। तो वहीं करीना, ऋतिक के लिए शादी से पहले।

     राजा हिंदुस्तानी

    फिल्म राजा हिंदुस्तानी में भी करवा चौथ का सीन फिल्माया गया था। इस सीन में करिश्मा, आमिर खान को देखकर बेहोश हो जाती हैं। यह एक बहुत ही इमोशनल सीन था।