Madhuri Dixit
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने इस शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri) पर 48 करोड़ रुपये का एक आलीशान फ्लैट ले लिया है। जिसमें वो शिफ्टिंग भी करने जा रही हैं। उनका ये नया अपार्टमेंट मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्थित है। माधुरी दीक्षित का ये अपार्टमेंट टावर सी में 53वीं मंजिल पर स्थित है। जिसका एरिया 5,384 स्क्वायर फुट में फैला हुआ है। जिसके साथ ही उन्हें सात कार पार्किंग का स्पेस भी मिला है।

    Zapkey की एक रिपोर्ट के मुताबिक माधुरी दीक्षित की ये प्रॉपर्टी इंडियाबुल्स ब्लू का प्रोजेक्ट हैं। जिसके सेलर कैलीस लैंड डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड है। माधुरी दीक्षित ने यह रजिस्ट्री 28 सितंबर 2022 को कराई थी। गौरतलब है कि माधुरी दीक्षित ने मुंबई में तीन साल के लिए एक किराए का घर ली थी। जिसका वो हर महीने 12.5 लाख रुपये अदा करती थी। अगर हम बात करें माधुरी दीक्षित के वर्कफ्रंट कि तो अभिनेत्री आखिरी बार पर्दे पर फिल्म ‘कलंक में नजर आई थी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

    वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आखिरी बार ‘द फेम गेम’ वेब सीरीज में दिखीं। वहीं अभिनेत्री इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मजा मा’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। ये फिल्म 6 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। जिसका अभिनेत्री जोरदार प्रमोशन भी कर रही हैं साथ ही वो डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ 10वें सीजन को भी जज कर रही हैं।