Puneet Issar

    Loading

    औरंगाबाद : 90 के दशक में दुरदर्शन (Doordarshan) पर महाभारत (Mahabharata) सीरियल (Serial) में दुर्योधन (Duryodhana) की भूमिका (Role) निभाकर विश्वभर में अपनी पहचान (Identity) बनाने वाले अभिनेता (Actor) पुनीत इस्सर (Puneet Issar) ने करीब 30 साल बाद नई पीढ़ी को महाभारत की जानकारी पहुंचाने के लिए उनके द्वारा लिखित और निर्मित महाभारत नाटक का अभिनय 13 मार्च को शहर के गरवारे स्टेडियम पर होगा। नाटक के पहले तैयारी का जायजा लेने पुनीत इस्सर रविवार को औरंगाबाद पहुंचे थे। तब उन्होंंने आयोजित प्रेस वार्ता में उनके द्वारा लिखित और निर्देशित नाटक महाभारत पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    उन्होंने कहा की यह नाटक लयबध्द संवादों के साथ काव्य रुप में प्रस्तुत किया गया है। विशेषकर नाटक अच्छाई की बुराई पर जीत की एक गाथा हमें सुनाता है। महाभारत में फिल्म, टेलीविजन और थिएटर जगत के कई प्रतिष्ठित सितारे है।  जिनमें प्रमुख रुप से खुद पुनीत इस्सर के अलावा राहुल भूचर, मेघना मलिक, उर्वशी ढोलकिया, गूफी पेंटल, सुरेन्द्र पाल, आरती नागपाल, विजेता भारद्वाज, दानिश अख्तर, यशोधन राणा, करण शर्मा, रक्षित भूचर और सिध्दांत इस्सर शामिल है। एक सवाल के जवाब में पुनीत इस्सर ने कहा कि नाटक महाभारत का प्रस्तुतीकरण दुर्याधन की नजर से सच्चाई और वास्तविकता को दर्शाता है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Puneet Issar (@impuneetissar)

    दुरदर्शन पर महाभारत सीरियल 94 एपिसोड में दिखाया गया था

    यह नाटक उसके जीवन के मानवीय पहलुओं पर प्रकाश डालता है। जैसे अपने मित्र कर्ण के साथव चट्टान सी मजबूत मित्रता, कुरुवंश के बड़ों और द्रौपदी के साथ उसके संबंध। उन्होंने कहा कि महाभारत के विनाशकारी युध्द के कारणों पर यह नाटक प्रकाश डालता है। पुनीत इस्सर ने बताया कि आज से 33 साल पहले दुरदर्शन पर महाभारत सीरियल 94 एपिसोड में दिखाया गया था। उस समय महाभारत सीरियल को देश सहित विदेश में काफी लोकप्रियता मिली थी। उसके बाद मैंने कुछ सालों पूर्व महाभारत की 94 एपिसोड वाली सीरियल को उसके अभिव्यक्त को 3 घंटे में पेश करने की ठानी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Puneet Issar (@impuneetissar)

    नाटक में 48 कलाकार कार्यरत है

    उसके बाद मैंने उसका स्क्रिप्ट लिखना शुरु किया। उसमें मुझे तीन साल लगे। उसके बाद मैंने नाटक का निर्माण किया। महाभारत नाटक के डायलॉग कोट शैली में है। बड़े परदे पर इसको देखने का मजा ही अलग आएगा। उन्होंने दावा किया कि तीन घंटे का यह नाटक औरंगाबाद वासियों को मंत्रमुग्ध करेगा। पुनीत इस्सर ने बताया की नाटक तैयार करने में हमें एक साल का समय लगा। अंत में उन्होंने कहा कि 33 साल बाद भी मेरे द्वारा लिखित महाभारत नाटक को देश स्तर पर काफी सराहा गया है। नाटक में 48 कलाकार कार्यरत है। प्रेस वार्ता में महाभारत नाटक का आयोजन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले जगदीश बियानी, शिवप्रसाद मुंदडा, डॉ. शांतिलाग सिंगी, इरबाज अन्सारी, हाफिज शेख आदि उपस्थित थे।