Mahesh Babu
Photo - @urstrulyMahesh Twitter

    Loading

    मुंबई : तेलुगू फिल्मों (Telugu Films) के सुपरस्टार (Superstar) महेश बाबू (Mahesh Babu) अपने काम पर वापसी कर लिए हैं। वो अपने पिता के निधन पर अपने काम से ब्रेक ले लिए थे। उन्होंने पिता को खोने के करीब 20 दिन बाद अब काम पर अपनी वापसी की है। महेश बाबू के पिता कृष्णा एक दिगाज अभिनेता थे। जिनका 15 नवंबर 2022 को हैदराबाद में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया था। पिता को खोने के बाद महेश बाबू अंदर से एकदम टूट से गए थे।

    हालांकि, अब वो काम पर लौट आए हैं। इसकी जानकारी खुद महेश बाबू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दिया हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक नई तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘काम पर वापस!’ तस्वीर के मुताबिक एक्टर एक ऐड के लिए काम पर लौटे हैं। वो एक कोल्ड्रिंक ब्रांड का शूट कर रहे हैं। महेश बाबू के काम पर वापस लौटने पर उनके फैंस काफी खुश हैं और बड़े उत्साह के साथ वो उनका वेलकम कर रहे हैं।

    बता दें कि महेश बाबू अपने पिता के निधन से पहले वो अपनी मां और अपने बड़े भाई को भी खो चुके हैं। उनकी मां इंदिरा देवी का निधन सितंबर 2022 में हुआ था जबकि जनवरी में उनके बड़े भाई रमेश बाबू इस दुनिया को हेमशा-हेमशा के लिए छोड़कर चले गए थे।